भारत में कोरोना के कुल मरीज 5274 हुए, कुल 149 मौतें, जानें किस राज्य में कितने मरीज?

भारत में कोरोना के कुल मरीज 5274  हुए, कुल 149 मौतें, जानें किस राज्य में कितने मरीज?

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 12 लाख 82 हजार 931 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 72776 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं।

पिछले दो दिनों से देश में कोरोना से संक्रमित नए मरीजों की संख्‍या में कमी आने के संकेत हैं। हालांकि इसे अभी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं माना जा सकता क्‍योंकि ये बहुत ही मामूली कमी है। छह तारीख की शाम में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डले आंकड़ों के अुनसार पांच अप्रैल के मुकाबले छह अप्रैल को 704 नए मरीज सामने आए थे जबकि छह अप्रैल के मुकाबले सात अप्रैल को नए मरीजों की संख्‍या 508 रही थी। सात अप्रैल के मुकाबले आठ अप्रैल को नए मामलों की संख्‍या 485 रही है। हालांकि इस दौरान मृतकों के आंकड़े में उलट फेर रहा है। पांच अप्रैल को देश में कुल मृतकों का आंकड़ा 83 रहा जबकि छह अप्रैल को इसमें 28 नाम और जुड़ गए और ये 111 पर रहा। सात अप्रैल को इस वृद्ध‍ि की गति फ‍िर कम हुई और कुल मौतें 124 रही यानी 24 घंटे में 13 नाम इसमें जुड़े। 8 अप्रैल को इसमें फिर उछाल आया है आज कुल मौतों का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस ने 25 लोगों को मौत के घाट उतारा है।

देश में आज भी महाराष्‍ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्‍य बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में देश में हुई कुल 25 मौतों में से 16 मरीजों की मौत इसी राज्‍य में हुई है। पूरे देश के 5274 मरीजों में से 1018 मरीज अकेले महाराष्‍ट्र में हैं।

ओवरऑल डाटा की बात करें तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार आज भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 4714 पहुंच चुकी है। भारत में मौजूद विदेशी मरीजों की संख्‍या 70 है। एक्‍ट‍िव पीडि़तों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 410 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से 149 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 5274 मामले हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

305

5

4

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

10

0

0

अरुणाचल प्रदेश

1

0

0

असम

27

0

0

बिहार

38

0

1

चंडीगढ़ 

18

7

0

छत्तीसगढ़

10

9

0

दिल्ली

576

21

9

गोवा

7

0

0

गुजरात 

165

25

13

हरियाणा

147

28

3

हिमांचल प्रदेश 

18

2

1

जम्मू एंड कश्मीर 

116

4

2

झारखंड़

4

0

0

कर्नाटक

175

25

4

केरल

336

70

2

लद्दाख

14

10

0

मध्य प्रदेश 

229

0

13

महाराष्ट्र 

1018

79

64

मणिपुर

2

0

0

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

42

2

1

पुुडुचेरी 

5

1

0

पंजाब

91

4

7

राजस्थान

328

21

3

तमिलनाडु

690

19

7

तेलांगना

427

35

7

त्रिपुरा

1

0

0

उत्तराखंड

31

5

0

उत्तर प्रदेश 

343

26

3

वेस्ट बंगाल

99

13

5

भारत में कुल मामले

5274

411

149

 

 

इसे भी पढ़ें-

24 घंटे में 773 नए मामले, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, जानिए भारत में कुल कितने मरीज?

खून पतला करने वाली दवाईयां खाने के बाद भी क्यों रहता है हार्ट अटैक का खतरा, एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।